क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) छत्रीबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में गुरु मां गीता ठाकुर के सान्निध्य में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर झूलेलाल महोत्सव की शुरुआत की गई। जेपी मूलचंदानी और विजय माखीजा के अनुसार सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव की शुरुआत पूजा अर्चना से की। पल्लव और अरदास के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ। समाजजनों ने बहराणा साहब सजाकर पूजन किया। इस दौरान बाबूलाल महाराज, शंभूनाथ महाराज, मंशाराम राजानी समेत समाजजन मौजूद रहे।