क्षेत्रीय
08-Mar-2026
...


- भाजपा संगठन ने जिला मंत्री (भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा) का दिया गया दायित्व कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय ऊर्जावान तेज-तर्रार, भूतपूर्व वार्ड अध्यक्ष, भूतपूर्व युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, दो बार मंडल में महामंत्री, दो बार वार्ड 39 कैलाशनगर से पार्षद, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एनजीओ प्रकोष्ठ में जिला कार्यसमिति सदस्य, एवं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पूर्वक अपना दायित्व का निर्वाह कर चुके पूर्व पार्षद लुकेश्वर चौहान को संगठन ने अहम जिम्मेदारी दी है। बालको क्षेत्र में भाजपा संगठन में सबसे लंबा अनुभव रखने एवं इनके अनुभव एवं कार्य को देखते हुए इनको भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। लुकेश्वरी चौहान का बालको क्षेत्र के युवा वर्ग एवं महिला वर्ग के मतदाता में अच्छी पकड़ माना जाता है। साथ ही सामाजिक एवं स्थानीय कर्मचारियों, मजदूर वर्ग में भी इनकी पकड़ सबसे मजबूत मानी जाती है। इनके भाजपा संगठन जिला मंत्री बनने से निश्चित ही पार्टी को सामाजिक एवं स्थानीय क्षेत्र में लाभ होगा। बालको भाजपा मंडल में इनको बूथ मैनजमेंट गुरु के नाम से जाना जाता है। लुकेश्वर चौहान ने जिला मंत्री बनने पर सभी प्रदेश संगठन, जिला संगठन, मंत्री, विधायक, रायपुर सह संगठन प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित सबका आभार जताया है। 08 मार्च / मित्तल