क्षेत्रीय
08-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी टर्मिनल की हालत बदहाल है, जहां टूटे शेल्टर और जर्जर सड़कें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। गर्मी, सर्दी और बारिश में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। टर्मिनल के अंदर बसें जर्जर सड़कों से हिचकोले खाते हुए टर्मिनल में प्रवेश करती दिखीं। लगभग दर्जनभर बसें टर्मिनल में खड़ी नजर आई। जबकि क्षतिग्रस्त शेल्टर की वजह यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन गर्मी में खुले आसमान के नीचे खड़े दिखें। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर लगा गेट भी टूटा दिखाई दिया।