- खिलाडिय़ों ने दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का किया प्रदर्शन बिलासपुर (ईएमएस)। राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर परिक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित राजपूत क्षत्रिय प्रीमियर लीग (आरकेपीएल) सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। इसमें समाज की आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहला मैच उस्लापुर अनस्टॉपेबल और अमेरी एवेंजर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्लापुर की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरी की टीम ने 9 ओवर 3 गेंद में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला सिरगिट्टी स्पार्टन्स और मंगला मोनार्क के बीच हुआ। सिरगिट्टी की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में मंगला की टीम 9 ओवर 4 गेंद में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मनोज तोमर ने बताया कि रविवार को भी आठ टीमों के बीच चार मुकाबले गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में होंगे। तिफरा और इमलीभाठा की टीम रही विजेता तीसरा मैच तिफरा टाइटंस और चिंगराजपारा चैलेंजर्स के बीच खेला गया। तिफरा की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिंगराजपारा की टीम 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। अंतिम मुकाबला मन्नाडोल एसकेबी बुल्स और इमलीभाठा एलिगेटर्स के बीच हुआ। इमलीभाठा की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में मन्नाडोल की टीम 10 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 86 रन ही बना सकी। इस तरह इमलीभाठा ने मैच जीत लिया। मनोज राज 08 मार्च 2026