क्षेत्रीय
08-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। लालखदान चौक के पास बीच सडक़ पर गुटबाजी कर मारपीट और हंगामा करने वाले तीन युवकों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दंगा का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च की रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में विवाद कर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि जय कुमार केंवट, नंदकिशोर यादव और शोभित निषाद अपने अन्य साथियों के साथ गुट बनाकर सडक़ पर झगड़ा कर रहे थे। बीच सडक़ पर हो रही मारपीट और हंगामे से राहगीरों को परेशानी हो रही थी तथा आवागमन बाधित होने के कारण क्षेत्र की लोकशांति भंग हो रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को मौके से पकडक़र थाने लाया। घटना की तस्दीक के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है। मनोज राज