बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने एक युवक को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक युवक जेब में चाकू लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पीछे की जेब से एक बटनदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्की यादव (19 वर्ष) निवासी दीपूपारा थाना तारबाहर बताया। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।