क्षेत्रीय
08-Mar-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के निर्देशन में नवाचार अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढावा देने के उददेश्य से जिलें में जनपद स्तर पर बालक वर्ग में कबडडी एवं बालिका वर्ग में खो-खो खेल की प्रतियोगिता 16 से 23 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया गया। साथ ही जनपद स्तर से विजेता खिलाडियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 06 व 07 मार्च, 2026 को इण्डोर स्टेडियम एवं उत्कृष्ट खेल मैदान पर आयोजित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालक कबडडी में प्रथम नरसिंहगढ, द्वितीय स्थान ब्यावरा, तृतीय स्थान सारंगपुर एवं बालिका खो-खो में प्रथम स्थान सारंगपुर, द्वितीय स्थान नरसिंहगढ, तृतीय स्थान जीरापुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढपाले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर द्वारा विजेता टिमों को क्रमश 21 हजार रुपए, 11 हजार रुपए एवं 5100 रुपए नगद पुरूस्कार राशि तथा बालक एवं बालिका वर्ग में अलग अलग तीन सांत्वना पुरूस्कार के रूप में राशि 1100 रुपए प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई।-निखिल/राजगढ़/8/3/2026