क्षेत्रीय
08-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली ट्रांसफार्मरों पर लोड बढऩे लगा है। इसी बीच सिरगिट्टी वार्ड नंबर 10 स्थित माता चौरा के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की जांच कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया और क्षेत्र में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। मनोज राज