क्षेत्रीय
08-Mar-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के छर्रा अड्ड़ा पुल के बराबर मोबाइल शोरूम में दो नकाबपोश बदमाश मध्यरात्रि घुस गये और तमंचे के बल पर 2.24 लाख रूपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गये। बदमाश और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस और आलाधिकारियों ने जांच पड़ताल करते हुये लूट के खुलासे के लिए तीन टीम गठित कर दी गईं हैं। पुलिस ने शोरूम के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही आस-पास के इलाके के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इनका कहना है.. इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि को 00.15 बजे थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एक मोबाइल शॉप से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि 10.56 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान में लूट की घटना कारित की गई है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें दो बिन्दु प्रकाश में आये । पहला यह कि घटना की सूचना 1.30 घंटे विलम्ब से दी गई दूसरा कि उक्त दुकान के दो पार्टनर है जिसमे से एक पार्टनर कुछ दिन पूर्व हुए मर्डर केस में वांछित आरोपी का सगा रिश्तेदार है, दोनो पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है, अतिशीघ्र घटना का अनावरण किया जायेगा ।