खेल
09-Mar-2026
...


लंदन (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) का कहना है कि अब खिलाड़ी मुंह ढ़ककर किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं कर सकेंगे। फीफा ने ये कदम हाल में एक फुटबॉलर विनीसियस जूनियर के खिलाफ हुई नस्लीय टिप्पणी के मामले को लेकर उठाया है। फीफा के अनुसार अब बचानबाजी करने वालों की पहचान आसान होगी। गौरतलब है कि फुटबॉल के मैदान में पिछले कुछ समय से अनुशासनहीनता की घटनाएं बढ़ गयी हैं। इसी को देखते हुए फीफा और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (आईएफएबी) ने अपनी सालाना आम बैठक में इस नियम को मंजूरी दी है। इसके तहत खिलाड़ी अब विरोधियों से बात करते समय अपना मुंह जर्सी सहित किसी से भी नहीं ढक सकेंगे। यह कदम नस्लवाद और बदसलूकी रोकने के लिए उठाया गया है। गौरतलब है कि कई अवसरों पर खिलाड़ी अपमानजनक या नस्लीय टिप्पणी करते समय कैमरों और रेफरी से बचने के लिए अपना मुंह ढक लेते थे, जिससे सही जांच करना कठिन हो जाता था। अब नए नियम से दोषियों की पहचान आसान हो जाएगी। हाल ही में चैंपियंस लीग प्लेऑफ के पहले चरण में हुए मुकाबले के दौरान जियानलुका प्रेस्टियानी ने विनीसियस जूनियर की ओर नस्लीय टिप्पणी करते हुए अपना मुंह जर्सी से ढक लिया था। इस घटना के बाद यूएफा ने प्रारंभिक जांच के दौरान प्रेस्टियानी पर एक मैच का अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। इस मामले की जांच अभी चल रही है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने भी इस घटना के बाद माना था कि फुटबॉल में नस्लवाद एक गंभीर चुनौतियों में से एक है। इसके खिलाफ कई नीयम बनाये गये हैं पर इसपर नियंत्रण नहीं हो पाया है। फुटबॉल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है मैदान पर किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी या अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं है और और खिलाड़यों पर सख्त कार्रवाई होगी। गिरजा/ईएमएस 09मार्च 2026