होबर्ट (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया में जारी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल में भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को चीनी ताइपे से खेलेगी। भारतीय टीम के लिए ये मैच बेहद अहम है। उसे क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी संभावनएं बनाये रखने के लिए ये अंतिम ग्रुप मैच दो गोल के अंतर से जीतना होगा। इसके अलावा कुछ अन्य परिणाम उसके अनुसार रहने की उम्मीद करनी होगी। भारतीय टीम के लिए हालांकि अपने से ऊंची रैंकिंग वाली चीनी ताइपे को हराना आसान नहीं होगा। चीनी ताइपे ने एक अन्य मैच में चीन को 1-0 से हराया है जिससे उसके लय में होने को अंदाजा होता है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में वियतनाम से 1-2 से हार गयी थी। वहीं दूसरी मैच में उसे जापान से 11-0 से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसे चीनी ताइपे को हराने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। जापान के हाथों भारतीय टीम को 11-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार शुरुआती दो मैच हाकर भारतीय टीम ग्रुप सी में अंतिम स्थान पर फिसल गयी है। अब भारतीय टीम को अर क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी संभावनाएं बनाये रखनी है। तो उसे 10 मार्च को चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबले में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। चीनी ताइपे ने एक अन्य मैच में चीन को 1-0 से हराया है जिससे उसके लय में होने को अंदजा होता है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम जापान के खिलाफ मुकाबले में लय में नहीं दिखी। पूर्व चैंपियन जापान मैच शुरू के बाद ही हावी हो गयी। उसने शुरूआती हाफ में ही 5-0 की बढ़त के साथ ही अपनी जीत की संभावना पक्की कर ली। टीम ने दूसरे हाफ में भी छह गोल किये। जापान के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम कहीं भी मुकाबले में नहीं दिखी। इससे साफ है कि भारतीय टीम को अभी काफी सुधार की जरुरत है। दो बार की विजेता जापान ने मैच में अधिकतरा समय गेंद अपने पास रखी। वहीं चार महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरी भारतीय टीम पूरे मुकाबले में कही नहीं दिखी। जापान की ओर से युजुकी यामामोटो ने चौथे मिनट, युई हसेगावा ने 13वें, हिनाता मियाजावा ने 20वें, 35वें, 81वें, किको सेइके ने 45वें, 55वें, जबकि रिको उईकी ने 47वें, 50वें, 65वें और माया हिजिकाता ने 62वें मिनट में गोल किये। अब भारतीय टीम को अपनी आगे की संभावनाएं बनाये रखने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीनी ताइपे को कम से कम दो गोल के अंतर से हराना होगा। गिरजा/ईएमएस 09मार्च 2026