ट्रेंडिंग
09-Mar-2026
...


- सेंसेक्स 2,370 अंक टूटा, निफ्टी भी 24,000 के नीचे मुंबई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा। बाजार खुलते ही निवेशकों में सतर्कता का माहौल बन गया और भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 2,347 अंकों की गिरावट के साथ लगभग 76,571 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं ‎निफ्टी 50 भी लगभग 713 अंकों की गिरावट के साथ 23,736 के आसपास ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। गिरावट के बीच सबसे ज्यादा नुकसान इंटरग्लोब ए‎विएशन के शेयर में दर्ज किया गया, जिसमें करीब 7.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा टाटा स्टील, लार्सन एंड टर्बो, स्टेट बैंक आफ इं‎डिया और मारु‎ति सुजुकी के शेयरों में भी तेज गिरावट रही। वहीं ए‎शियन पेंट, अडाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकानामी जोन, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंड ‎लिमिटेड और बजाज फाइनेंस भी नुकसान में कारोबार करते दिखे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो लगभग सभी सेक्टर दबाव में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट ‎निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिली, जो करीब 5.5 प्रतिशत तक फिसल गया। इसके बाद ‎निफ्टी आटो इंडेक्स में लगभग 4.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले शुक्रवार शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918 पर और निफ्टी 315 अंक फिसलकर 24,450 पर बंद हुआ। सतीश मोरे/09मार्च ---