क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


- अस्मिता खेलों इंडिया कार्यक्रम में ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय भागीदारी सागर (ईएमएस)। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत–मेरा युवा भारत के तत्वाधान में अस्मिता खेलों इंडिया कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर मैदान सागर में किया गया।इस आयोजन में ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने संस्था चेयरपर्सन आदरणीय डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में आयोजन समिति का हिस्सा बनकर सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोह. अशफ़ाक सिद्दीकी एवं नेतृत्व अस्सिटेंट प्रो. अमित चौरसिया द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने अनुशासित एवं समर्पित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जिसके कारण कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित यादव जी उपनिदेशक माय भारत जिला सागर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर की प्रथम नागरिक संगीता सुशील तिवारी (महापौर, सागर) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अनुश्री शैलेन्द्र जैन (समाजसेवी), कविता लारिया (समाजसेवी), मेघा दुबे जी (पार्षद), अंजली ठाकुर (विक्रम अवार्ड), सीमा चक्रवर्ती (बॉलीवाल प्रशिक्षक), संगीता भदौरिया (कबड्डी प्रशिक्षक), एड. वीनू राणा (रोटरी क्लब सागर, एवं वरिष्ठ समाजसेवी) प्रदीप अविद्रा जी जिला खेल अधिकारी, उमेश चंद मौर्य (खेलो इंडिया कोच), एवं डॉ. मोह. अशफाक सिद्दीकी (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी) असिस्टेंट प्रोफेसर अमित चौरसिया, शिव प्रसाद चढ़ार, कीड़ा भारती से मनीष यादव, जितेंद्र यादव, सोप्निल यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण एवं खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायी बताया साथ ही खेल गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रियता और अनुशासित सहभागिता की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में सहभागिता एवम संचालन समिति मे सक्रिय सहभागिता करने पर महाविद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए सराहना की। निखिल सोधिया/ईएमएस/09/03/2026