मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 45 पैसे की गिरावट के साथ ही 92.30 पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर के मजबूत होने से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे टूटकर सबसे निचले स्तर 92.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.22 प्रति डॉलर पर खुला और आगे भी गिरावट जारी रखते हुए 92.28 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी दिवस 91.85 पर बंद हुआ था।विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे भारत जैसी बड़ी तेल आयातक अर्थव्यवस्था की मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। ईएमएस 09 मार्च 2026