राज्य
09-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद हों रहे मौतों के मामले में तीन दिन पहले जहां एक गार्ड की पानी पीते पीते गिरने से मौत हो गई थी वहीं कल एक युवक की चलते चलते सड़क पर गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसी तरह के एक अन्य मामले में आज एक ट्रक ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ी साथी जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड दिया। मामला कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित भूसा मंडी बायपास का है। और मृतक ट्रक ड्राइवर मूलतः बेगमगंज रायसेन का रहने वाला था तथा अपने ट्रक में भूसा भरकर इंदौर आया था। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम कलीम पिता मोहम्मद रफीक निवासी बेगमगंज, जिला रायसेन है। कलीम दो दिन पहले अपने ट्रक में भूसा भरकर बेगमगंज से इंदौर आया था और माल खाली करने का इंतजार कर रहा था, तभी अचानक उसको सीने में तेज दर्द होने लगा। उसने अपने क्लीनर को इसकी जानकारी दी, जिसने पास ही मौजूद दूसरे ट्रक चालक सलमान को मदद के लिए बुलाया। सलमान उसे तुरंत एक व्यापारी की कार से लेकर एमवाय पहुंचा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 09 मार्च 2026