क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


- वाहन में सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में वाहन में आग लगने की घटना में एक और वाहन में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के बांकीमोंगरा-सुतर्रा मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बोलेरो निओ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं और लपटें उठने लगीं। बताया जा रहा है कि वाहन एसईसीएल में लगा हुआ था। आग लगते ही गाड़ी में बैठे लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को भी खबर दी गई। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।