खेल
10-Mar-2026


शारजाह (ईएमएस)। मध्यपूर्व में जारी संघर्ष से अब खेल भी प्रभावित होने लगे हैं। इससे श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 13 मार्च से यहां खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज को भी स्थगित कर दिया है। इसका कारण है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से ही यूएई में खतरे को देखते हुए उड़ानें बंद हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड या अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान इस सीरीज को स्थगित किये जाने को लेकर बयान जारी नहीं किया है पर एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही बोर्ड के बीच इस बात पर सहमति बन गई है कि सीरीज आगे नहीं बढ़ सकती। ईरान ने यूएई सहित खाड़ी के कई देशों पर अमेरिकी ठिकानो को निशाना बनाया है। इसके बाद से ही उड़ानें बाधित हुई है। इसी कारण कई टीमें अभी भी यहां फंसी हुई हैं। इससे पहले यूएई और ओमान आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के मैचों के लिए नेपाल नहीं जा पाए थे। वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड की जूनियर टीमों के बीच भी यूएई में जारी सीरीज को रोक दिया गया। इसके अलावा पाक महिला टीम भी यूएई नहीं पहुंच सकी। गिरजा/ईएमएस 10 मार्च 2026