खेल
10-Mar-2026


कानपुर (ईएमएस)। पूर्व आईपीएल क्रिकेटर अमित मिश्रा की मुश्कलें बढ़ गयी हैं। अमित की पत्नी गरिमा तिवारी ने इस क्रिकेटर पर शराब पीकर मारपीट करने के अलावा कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाये हैं। गरिमा ने कानपुर की अदालत में अमित और उनके परिवार के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का के आरोप लगये हैं। इसी को लेकर गरिमा ने अपर सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) की अदालत में शिकायत की है। गरिमा ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के बाद से वह पति और परिवार के सदस्यों से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। इस शिकायत में क्रिकेटर के अलावा उनकी मां बीना मिश्रा, पिता शशिकांत मिश्रा, भाई अमर मिश्रा, भाभी रितु मिश्रा और बहन स्वाति मिश्रा पर भी आरोप लगाये हैं। गरिम ने अपनी शिकाय में कहा कि उनकी अमित से मुलाकात साल 2019 में इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। उनकी 26 अप्रैल, 2021 को कानपुर क्लब में शादी हुई थी। इसके बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उन्हें दहेज में एक होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। गरिमा ने दावा किया कि उनके परिवार ने विवाह के बाद उनकी विदाई के समय 2.5 लाख रुपये दिये थे पर ससुराल से पैसे की मांग बढ़ती रही। साथ ही आरोप लगाया कि अमित अधिकतर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसके अलावा ये भी कहा कि इस क्रिकेटर ने मॉडलिंग से कमाये उनके पैसे भी छीन लिये। इससे वह अवसाद में आ गईं और उन्हें अपना मॉडलिंग करियर छोड़ना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय सहित कई बार पुलिस से संपर्क करने के बाद भी अमित के परिवार के प्रभाव के कारण कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद वह अदालत की शरण में आई हैं। ईएमएस 10 मार्च 2026