क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। लिंगयाडीह में गरीब परिवारों के आवास हटाने के विरोध में चल रहा लिंगयाडीह बचाओ आंदोलन रविवार को 109वें दिन भी जारी रहा। खास बात यह रही कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर डटी रहीं और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहीं।धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनके घरों को तोडकऱ वहां व्यावसायिक परिसर और गार्डन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके विरोध में क्षेत्र की महिलाएं और स्थानीय नागरिक पिछले 109 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। - आश्वासन मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन धरना दे रही महिलाओं ने कहा कि जब तक सरकार या प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी स्वयं उनके बीच आकर यह भरोसा नहीं दिलाते कि उनके घरों को नहीं तोड़ा जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।आंदोलन स्थल पर पहुंचे पार्षद दिलीप पाटिल ने महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि एक ओर पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर एक छोटे से क्षेत्र की महिलाएं अपने घर बचाने के लिए सडक़ों पर बैठने को मजबूर हैं। - मातृशक्ति की रही बड़ी भागीदारी आंदोलन में यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, रामबाई, राधा साहू, रामौतिन, सूरजबाई, कुमारी निषाद, संतोषी यादव, कुंती प्रजापति, चमेली रजक, जानकी गोड, फुल बाई साहू, पिंकी देवांगन, अनिता पाटिल, उर्मिला पाटिल, लीला पाटिल, रूपा सरकार, सरस्वती देवांगन, पुष्पा देवांगन, लता देवांगन, राजकुमारी देवांगन, मथुरा सूर्यवंशी, जमुना सूर्यवंशी, सनी अहिरवार, चंद्रमा अहिरवार, जयकुमार अहिरवार, पीहरिया केवट, सोन बाई, कुंडिया केवट, सोनिया केवट, नंदनी ध्रुव, पिंकी बाई चौहान, प्रमिला ध्रुव, रानी देवांगन, साधना यादव, चंद्रकली निषाद, सीता साहू, सुशीला साहू, सुवासिन साहू, कुमारी यादव, अमेरिका श्रीवास, नंद कुमारी देवांगन, अनीता ध्रुव, रूपा देवी, गायत्री देवांगन, सहोदर गोड, सीता केवट, जानकी देवांगन, सोनिया मानिकपुरी, कौशल्या मानिकपुरी, उपस्थित रहे।