क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन की टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रही बुजुर्ग महिलाओं के साथ यह खास दिन मनाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ समय बिताया, उनसे आत्मीय बातचीत की और उनके जीवन के अनुभवों को सुना।कार्यक्रम के दौरान महिला दिवस की खुशियां साझा करने के लिए केक काटा गया, जिससे वृद्धाश्रम का माहौल आनंदमय और भावुक हो गया। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को मिठाई और फल भी वितरित किए गए। बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे आया खुशी इस पहल से बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष झलकता नजर आया।बुजुर्ग महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास कराते हैं।इस अवसर पर मीनू उबेजा, भारती सालुंके, अंजू अग्रवाल, मनजीत सैनी, रिम्पी होरा और रश्मि पटेरिया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।