राज्य
10-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज दोहरीकरण की स्वीकृति देने सांसद आशीष दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकास के नये अध्याय का सृजन करेगी । श्री दुबे ने सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री से भेंट की। सांसद ने कहा कि दोहरीकरण कार्य के लिये स्वीकृत 5236 करोड़ रुपये परियोजना लागत के अतिरिक्त 450 करोड़ रूपये वन्य जीवों की सुरक्षा और आवागमन के लिये पर्यावरण एवं प्रकृति अनुकूल अंडरपास बनाने के लिये स्वीकृत किये गये हैं जो इस परियोजना की महत्वपूर्ण विशेषता है। ज्ञात हो कि सांसद श्री दुबे अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज रेल मार्ग के दोहरीकरण की बात संबंधित विभिन्न मंचों पर रखते आये हैं जिसका परिणाम है कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस कार्य को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।