क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


- 20 साल पहले दोनों बहनें परिवार के साथ लखनऊ से आई थी भोपाल - पिता की मौत के बाद स्पॉ पहुचीं हाई प्रोफाइल लोगो के टच में आकर सैक्स रैकेट से जुड़ी - गिरफ्तार बॉयफ्रेंड और सगी बहनो के बारे में लगातार हो रहे चौकांने वाले खुलासे - मोबाइल में मिले सैक्स रैकेट के सुराग भोपाल(ईएमएस)। भोपाल की बागसेवनिया पुलिस की गिरफ्त में आई धर्मांतरण और रेप केस की आरोपी बहनें अमरीन और आफरीन रिमांड के बाद जेल में हैं। लेकिन उनसे पूछताछ और मोबाइल में मिले सरागो के आधार पर पुलिस जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सू्त्रो के मुताबिक जॉच में सामने आया है, बहनो का परिवार वहीं के एक ईरानी कबीले से ताल्लुक रखता है। करीब 20 साल पहले दोनों बहनें परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थीं। यहॉ उनके पिता एक टेलर की दुकान में काम करने लगे उस समय परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजारा। बाद में 2020 में कोरोना काल में पिता की मौत के बाद दोनों बहनो ने नौकरी करने की ठानी। पहले अमरीन ने नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम किया। उसी ने अपनी छोटी बहन आफरीन को भी एक स्पा में नौकरी दिलाई। यहां से दोनों बहनो के कनेक्शन हाई प्रोफाइल लोगों से हुए इसके बाद वह स्वयं देह व्यापार से जुड़ीं। बाद में दूसरी लड़कियों को भी इस दलदल में धकेल दिया। आरोपी बहनो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं का दावा है कि आरोपी बहनें करीब पांच-सात लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुकी हैं। अपने शिंकजे में फंसाने के लिए दोनो बहनें पहले युवतियो को बच्चा संभालने के नाम पर घर में नौकरी पर रखतीं। फिर साथ घुमाती-खिलातीं। हाई प्रोफाइल पार्टियों में ले जातीं। मौका पाकर चंदन, बिलाल, चानू उर्फ हाशिम रजा उनके साथ रेप करते थे। शिकायत करने पर बदनामी का डर दिखाती थीं। बाद में काम के बहाने उन्हें अहमदाबाद में रहने वाले यासिर के पास भेजती थीं। यासिर उन्हें अहमदाबाद में स्पा सेंटर में जॉब दिलाने के बहाने देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। पूरे रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन-आफरीन और चंदन यादव उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की दो टीमें फरार आरोपी यासिर, बिलाल और चानू की तलाश में जुटी हैं। - परिवार में है चार बहनें, दो भाई अमरीन और आफरीन सहित उनकी कुल चार बहनें और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी, जबकि दो भाइयों में से एक मानसिक रोगी है। बिलाल उनका मौसेरा भाई है, जो उनकी करतूतो कामों में साथ देता है। बिलाल मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है, जो भोपाल में दोनों बहनों के साथ अब्बास नगर वाले घर में रहने लगा था। मामला दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताएं अमरीन और आफरीन के गिरोह पर एमडी ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप भी लगा चुकी हैं। - भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो पीड़िताओ ने दर्ज कराई है एफआईआर मामले का खुलासा तब हुआ, जब 22 फरवरी की रात भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां बागसेवनिया थाने पहुंची। दोनों ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। 21 और 32 साल की दोनों लड़कियों की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। पुलिस ने 23 फरवरी को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर फरार हैं। जुनेद / 10 मार्च