क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


- भोपाल में बनाई आंदोलन की रणनीति-मांग न माने जाने पर होगा वकीलों का बड़ा आंदोलन भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेतअन्य मांगों के निराकरण के लिए मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को भोपाल स्टेट बार कौंसिल की आंदोलन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रियनाथ, होशंगाबाद जिला अभिभाषक संघ के सचिव मनोज जराठे, सहसचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, छतरपुर जिला अभिभाषक संघ के सचिव अनिल द्विवेदी,जबलपुर के प्रशांत दुबे और भोपाल से मीडिया प्रभारी एडवोकेट खालिद हफीज तथा भोपाल जिला अभिभाषक संघ के सहसचिव सोनल नायक सहित भोपाल जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दीपक खरे, सचिव मनोज श्रीवास्तव, मंत्रालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, सौरभ स्थापक, उमेश शिरोमणी द्विवेदी तथा पंकज रघुवंशी समेत अन्य वकील मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि समिति के अध्यक्ष प्रियनाथ पाठक के नेत्त्व में शीघ्र ही सांसद आलोक शर्मा के साथ सीएम मोहन यादव से मुलाकात कर वकीलों की मांगों के उचित निराकरण की मांग की जाएगी। पाठक ने कहा कि अगर स्टेट बार कौंसिल की समिति की न्यायोचित मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो फिर संपूर्ण मध्यप्रदेश के करीब डेड़ लाख वकील स्टेट बार कौंसिल की आंदोलन समिति के बैनर तले भोपाल में अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगें। जुनेद / 10 मार्च