नई दिल्ली (ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच दिल्ली में भी कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर गैस की किल्लत शुरू हो गई है। गैस एजेंसी के गोदामों पर सिलेंडर बहुत कम पहुंच रहे हैं। सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले भी कई दिन से खाली बैठे हैं मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की भी किल्लत शुरू हो गई है। लोगों को सिलेंडर के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की क्या कमी है, भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंची। वहां पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले लोगों ने बताया कि डिलीवरी ही नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सिलेंडर की सप्लाई पर्याप्त नहीं है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि रेस्टोरेंट वाले उनको धमका रहे हैं कि गैस सिलेंडर लाकर दो। गोदाम के इंचार्ज ने बताया कि अभी फिलहाल हमारे पास जितनी सप्लाई पहले आ रही थी उसका आधा ही आ पा रहा है खास तौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी बहुत कम है। गोदाम के इंचार्ज ने बताया कि इसकी वजह से जिनकी बुकिंग पहले से है उनको तो दे रहे हैं लेकिन हमारे पास स्टॉक में कुछ नहीं बच रहा है। बस आता है और तुरंत चला जा रहा है। बहुत से लोगों को कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल ही नहीं पा रहे हैं। राजघाट के पास इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का भी यही हाल है। यहां से डिलीवरी करने वाले लोगों ने बताया कि हम पिछले तीन से चार दिन से कहीं भी डिलीवरी करने नहीं गए हैं क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर ही नहीं हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/मार्च/2026