व्यापार
10-Mar-2026
...


:: हिमानी चौधरी बनीं कैटालिस्ट ऑफ द ईयर, 25 लाख रुपये की सम्मान राशि से नवाजा गया :: मुंबई (ईएमएस)। वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और जिम्मेदार कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, कोटक ऑल्ट्स (कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड) ने अपने पहले कैटालिस्ट अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित सम्मान में हिमानी चौधरी को कैटालिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया और उन्हें 25 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। कोटक ऑल्ट्स के प्रबंध निदेशक श्रीनी श्रीनिवासन ने बताया कि इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य उन कंटेंट क्रिएटर्स को पहचान दिलाना है, जो भारत में निवेशकों को स्पष्ट, सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे निवेश के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, दर्शकों को ऐसी जानकारी की आवश्यकता है जिस पर भरोसा किया जा सके। हिमानी चौधरी का कार्य इस दिशा में एक बेहतरीन उदाहरण है। :: 19 राज्यों से मिलीं 600 से अधिक एंट्रीज :: पुरस्कार के पहले संस्करण में देश के 19 राज्यों से 8 विभिन्न भाषाओं में 600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। हिमानी चौधरी के कंटेंट को उनकी मौलिकता, जटिल विषयों को सरलता से समझाने की क्षमता और मजबूत शोध के लिए चुना गया। जूरी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि उनका कंटेंट वायरल होने के बजाय निवेशकों को शिक्षित करने पर केंद्रित है। :: पारदर्शी चयन प्रक्रिया :: इस अवार्ड की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईवाई (EY) द्वारा ऑडिट किया गया था। टॉप 30 एंट्रीज का मूल्यांकन एकेडमिक जूरी द्वारा किया गया, जिसके बाद टॉप 10 फाइनलिस्ट को एक ग्रैंड जूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस जूरी की अध्यक्षता सेबी के पूर्व होल-टाइम मेंबर अनंत नारायण ने की। जूरी में कुणाल शाह (संस्थापक, सीआरईडी), राधिका गुप्ता (एमडी व सीईओ, एडेलवाइस म्यूचुअल फंड) और अल्पेश शाह (एमडी, बीसीजी) जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल थीं। कोटक ऑल्ट्स कैटालिस्ट अवार्ड्स का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और इंटरनेट पर मौजूद भ्रामक जानकारी के बीच एक विश्वसनीय और जिम्मेदार वित्तीय इकोसिस्टम तैयार करना है। प्रकाश/10 मार्च 2026