राज्य
10-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) श्री परशुराम युवा सेना राष्ट्रीय संगठन कार्यकारिणी की सम्पन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सेना द्वारा निकाली जाने वाली परंपरागत संस्कार यात्रा इस बार 19 अप्रैल को निकाली जाएगी। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष पं. वैभव पांडेय ने सभी की सहमति के बाद यह निर्णय लिया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बबलू शर्मा, आशीष शुक्ला, शुक्ला, सचिन दुबे, राजेश उपाध्याय, चिंतन त्रिवेदी, अभय शुक्ला, देवेश त्रिवेदी, अंशुल चतुर्वेदी, पलकेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। आभार पं. गौरव पांडेय ने माना। आनंद पुरोहित/ 10 मार्च 2026