ठेले, कुर्सी, स्टूल, ठेला बाडी, टेबिल, चेन आदि सामान जप्त किया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध बनंे शेड, चबूतरे, छप्पर, तार फेसिंग, गन्ने की चरखी, चार पहिया वाहन, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी, फल-फ्रूट, पेटिस, मोजे, चश्मे, बेग आदि की दुकानें, ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, फोल्डिंग टेबिल, कुर्सी, स्टूल व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर ठेले, फायबर स्टूल, फायबर कुर्सी, ठेला बाडी, लोहे की फोल्डिंग टेबिल, बड़ी चेन आदि जप्त किये। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कोलार बीमाकुंज, आलोक धाम, डी मार्ट, जेके हास्पिटल, सिग्नेचर 99, मंदाकिनी, गणपति इंक्लेब, भारत माता चौराहा, सैर सपाटा, न्यू मार्केट टी.टी.नगर, बिट्ठल मार्केट, पुरानी विधानसभा, बोट क्लब, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नं. 01 एवं 02, सांई नगर, भीम नगर, 1250 अस्पताल, बोर्ड आफिस, एम.पी.नगर जोन-02, रचना टावर, खजूरी रोड, निजामुद्दीन टी पाईंट, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, अशोका गार्डन सोनिया गांधी पुलिया, पुष्पा नगर, सेमरा, चांदबढ़, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं.06, जहांगीराबाद, चौकी इमामबाड़ा, इकबाल मैदान, ईदगाह हिल्स, लालघाटी चौराहा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए खजूरी रोड फिटनेस सेंटर के सामने से अवैध रूप से लगी 01 तार फेसिंग को हटाया, पुष्पा नगर व सेमरा क्षेत्र से 01-01 अवैध बनें चबूतरे, चांदबढ़ दुर्गा मंदिर के पीछे 01 अवैध बना बांस बल्ली का छप्पर आदि को तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने जहांगीराबाद से 01 गन्ने की चरखी, बिट्ठल मार्केट से 15, ईदगाह हिल्स के पास से 04 तथा अशोका गार्डन पुलिया से 02 चार पहिया वाहनों को हटवाया एवं विभिन्न क्षेत्रों से दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी, फल-फ्रूट, पेटिस, मोजे, चश्मे, बेग आदि की दुकानें, ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, फोल्डिंग टेबिल, कुर्सी, स्टूल व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर 03 ठेले, 02 फायबर स्टूल, 56 फायबर कुर्सी, 01 ठेला बाडी, 01 लोहे की फोल्डिंग टेबिल, 01 बड़ी चेन आदि जप्त किये। हरि प्रसाद पाल / 10 मार्च, 2026