- समूह की दीदियों ने किया कृषक पाठशाला का आयोजन शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी जिले में ग्रामीण आजीविका महिलाओं के समूह संकुल लखेश्वरी मैया सामुदायिक समिति रायश्री के अंतर्गत आने वाले ग्राम रायश्री की समूहों की दीदियों के द्वारा कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि सीआरपी श्रीमती ऊषा जाटव एवं उमा जाटव द्वारा महिला किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक लाभ हानि आदि ( प्रैक्टिकल करके) समझाया साथी ही सभी को जेंडर शपथ दिलवाई गई। यहां खेलों का भी आयोजन किया गया। महिला स्वास्थ्य एवं पोषण की प्राथमिकता पर भी संवाद किया गया। कार्यक्रम श्रीमती श्रीबती ओझा अध्यक्ष ग्राम संगठन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संकुल प्रभारी समर्थ भारद्वाज द्वारा बताया गया। रंजीत गुप्ता, 10 मार्च, 2026