10-Mar-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनो एवं स्वतंत्र क्षेत्रीय फेडरेशनो/एसोसिएशनो के संयुक्त मंच द्वारा ईरान एवं विश्व के अनेक हिस्से में चल रहे युद्ध को तत्काल रोकने की मांग एवं सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा को लेकर 10 मार्च 26 को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था जिसके तहत आज फूल बाग चौराहा ग्वालियर पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), सीटू, एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने झंडा, बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एवं सभा को एटक के कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट, सीटू के कॉम एम के जायसवाल, एआईयूटी यूसी के कॉम रूपेश जैन वक्ताओं ने संबोधित करते हुए ईरान पर अमेरिका - इजरायल की सैन्य आक्रामकता की निंदा करते हुए अमेरिकी सरकार द्वारा एक तरफा और अविवेकपूर्ण ट्रेफिक युद्ध के बाद अब ईरान पर एक तरफा बमबारी ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की स्थिति में धकेल दिया है और पूरी दुनिया को आर्थिक उथल पुथल में डाल दिया है ।नागरिक ढांचे अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थाओं और शहरी क्षेत्र के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून विशेष कर जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है ।ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई सहित कई नेताओं की हत्या कर दी गई । दक्षिणी ईरान के मिनाव में लड़कियों के स्कूल पर लक्षित कर बमबारी में 165 से अधिक बच्चों की मौत इस क्रूरता और बर्बरता की पराकाष्ठा को दर्शाती है। केंद्र सरकार भारत की पारंपरिक साम्राज्यवादी विरोधी नीति का पालन करते हुए देश की संप्रभुता का सम्मान करें गल्फ देशो में फंसे भारतीय नागरिको की सुरक्षा एवं उनके द्वारा अपने परिवारों को आर्थिक मदद भेजने को सुनिश्चित करें। आज के प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कॉम रामविलास गोस्वामी, कॉम अशोक पाठक,अनवर खान, रमेश सविता, श्रीकृष्णा बघेल, अंगद सिंह ,जय सिंह, श्याम बाबा, प्रवेश कुशवाह, श्याम यादव,पुरुषोत्तम पलेया, धीरेंद्र तिवारी,राय सिंह आदि बड़ी संख्या में साथियों ने भाग लिया। प्रदर्शन एवं सभा का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सीटू के वरिष्ठ नेता कॉम भगवान दास सैनी ने किया।