राज्य
10-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महिला शक्ति और पारंपरिक हस्तकला को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन मृगनयनी एम्पोरियम पालिका प्लाजा परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान एम्पोरियम में आई महिला ग्राहकों का पुष्पों से स्वागत किया गया। दिलीप सोनी के अनुसार इस अवसर पर उन महिला बुनकरों को सम्मानित किया, जिन्होंने वर्षों से पारंपरिक बुनाई कला को जीवित रखा है। वरिष्ठ बुनकर पुष्पा किशोर सरेदे उम्र सत्तर वर्ष जो लगभग 40 वर्षों से बुनाई के कार्य से जुड़ी हैं, को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा मीनाक्षी सिंह, सरोज कुलकर्णी और लता राऊत सहित अन्य महिला बुनकरों का भी एम्पोरियम स्टाफ द्वारा हार-फूल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। आयोजन में प्रदर्शनी लगा महिला बुनकरों द्वारा निर्मित पारंपरिक उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिसमें चंदेरी साड़ियां, महेश्वरी साड़ियां, बाग-बटिक और ब्लॉक प्रिंट साड़ियां, सलवार सूट, बेडशीट्स तथा विभिन्न हस्तशिल्प सामग्री शामिल है। यह प्रदर्शनी 15 मार्च तक रहेगी। आनंद पुरोहित/ 10 मार्च 2026