राज्य
मंडला (ईएमएस)। जिला योजना भवन मंडला में आयोजित हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले भर के दूर दराज के क्षेत्रों से आए हुए समस्त आवेदकों की समस्याएं सुनी। जिनमें से 86 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित अपने आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आए हुए सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शास्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला मती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर मती क्षमा सराफ, संस्कार बावरिया सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026