मंडला (ईएमएस)। जिला योजना भवन में जिला रोगी कल्याण समिति की आवश्यक बैठक कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय संबंधी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसकी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने जिला रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत आने वाली 89 दुकानों के नवीनीकरण के लिए निर्देशित किया, जिनकी अनुबंध अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा, जो दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं और निविदा शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर मिश्रा ने सचिव जिला रोगी कल्याण समिति को जिला चिकित्सालय मण्डला की सुरक्षा के लिए जनहित में सी.सी.टी.वी. कैमरे का कवर एरिया बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए आवश्यक उन्मुखीकरण और सुधार कार्य सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, अनुविभागीय अधिकारी मती सोनल सिडाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026