व्यापार
11-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच ही आईसीआईसीआई और एचडीएफ़सी बैंक जैसे शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से भी बाजार को सहारा मिला है।दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 78,238 अंक पर खुला। सुबह ये 177.85 अंक फिसलकर 78,028.13 पर था। वहीं इसी तरह 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी सुबह 52.20 अंक की गिरावट के साथ 24,209 पर कामकाज करता दिखा। वहीं कच्चे तेल की कीमतें कम होने से दुनिया भर के बाजार ऊपर आये हैं जिसका लाभ भी भारतीय बाजार को मिला। तेल की कीमतें कम होने से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास प्रभावित होने की संभावनाएं भी कम हुई हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.24 फीसदी और जापान का निक्केई 225 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहे थे। एशियाई सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त रही। एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत 0.45 फीसदी और 0.42 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत के फ्यूचर्स 0.45 फीसदी और 0.42 फीसदी बढ़े। वहीं, इससे पहले रात में अमेरिका के ज्यादातर शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दिन के अंत में एस एंड पी 500 0.21 फीसदी और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।वहीं ब्रेंट कच्चा तेल 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का कहना है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा देकर आगे बढ़ाया। ईएमएस 11मार्च 2026