नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों में कमी आई है। घरेलू बाजार में सोना 1,62,850 रुपये , जबकि चांदी 2,76,350 रुपये के करीब है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध 1,54 रुपये की फिसलकर 1,63,149 रुपये के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,63,303 रुपये पर रहा था। ये 1,63,849 रुपये के उच्च और 1,62,840 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। दूसरी ओर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मई अनुबंध आज 862 रुपये टूटकर 2,76,988 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,77,850 रुपये रहा था। एक समय यह अनुबंध 1,504 रुपये नीचे आकर 2,76,346 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। ये 2,76,999 रुपये के उच्च और 2,75,930 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में कमी आई। कॉमेक्स पर सोना 5,194 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 5,242.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.50 डॉलर की गिरावट के साथ 5,219.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव इस साल 5,586.20 डॉलर के शीर्ष स्तर पर खुले। इसके अलावा कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 88.50 डॉलर के भाव पर खुले। इसका पिछला बंद भाव 89.59 डॉलर था। ईएमएस 11मार्च 2026