मधुबनी, (ईएमएस)। पुलिस महानिदेशक बिहार एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश के आलोक में जिला की पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। विशेष अभियान में गंभीर शीर्ष के कांडो हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य कांडो मे प्राथमिकता के आधार पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई। इस अभियान में 14 वारंट, 3 इश्तेहार एवं 123 सम्मन का किया निष्पादन किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान में विभिन्न मामलों के 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शराब तस्करी में 1, वारंट में 14, हत्या के प्रयास के कांड में 2, आर्म्स एक्ट के कांड में 1, महिला उत्पीड़न के कांड में 5, एनडीपीएस एक्ट में 2 एवं अन्य कांड में 13 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 76 वाहनों से1 लाख 29 हजार रुपया जुर्माना वसूली की है। पुलिस ने शराब तस्करों से 288 लीटर देशी-विदेशी शराब, 1 देशी पिस्टल, 1 गोली एवं 240 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ११ मार्च/२०२६/ईएमएस