जबलपुर, (ईएमएस)। भगवान भगवान श्री झूलेलाल जी के अवतरण दिवस चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर 10 दिवसीय कार्यक्रम स्वामी रामदास महाराज (महंत श्री विष्णु धाम), स्वामी अशोकानंद महाराज (महंत भक्ति धाम), स्वामी प्रदीप महाराज (युगल धाम) के पावन सानिध्य में अशोक ईश्वरदास रोहाणी(विधायक) की विशेष उपस्थिति मे आयोजित किये गए हैं जिसमें दिनांक 15 मार्च सिंधीयत आनंद मेले का आयोजन सिंधु जागृति महिला सेवा समिति द्वारा नेताजी सुभाषचंद कैनवेशन सेंटर मे शाम -4 बजे से 10 बजे तक, दिनांक 17 मार्च ,मगलवार सुबह 7 बजे एक दौड़ भगवान श्री झूलेलाल जी के नाम, रन फॉर श्री झूलेलाल (मैराथन ) का आयोजन किया गया है जो सिंधु भवन सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सिंधु भवन घंटाघर में समाप्त होगी। 18 मार्च 2026 दिन बुधवार श्री झूलेलाल प्रभात शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जो सुबह 7 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर गलगला, मुकदमगंज तुलाराम चौक करमचंद चौक से कॉफी हाउस रोड, बड़ी ओमती, घंटाघर, सिंधु भवन में समापन होगा तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें अनेक झांकियां, बहार के बैंड दल शामिल होंगे। 19 मार्च गुरुवार रात्रि 10:30 बजे से भजन, पूजन महाआरती प्रकटॉउत्सव मनाया जायेगा 20 मार्च 2026,शुक्रवार चेटीचंड के दिन सुबह 8 बजे पूज्य बहराणा साहब की ज्योति प्रजवलित की जाएगी तथा शाम -7 बजे से दीपोत्सव,आतिशबाजी की जायेगी। 21 मार्च शनिवार रंग भरो प्रतियोगिता शाम 5 से 7 तक श्री झूलेलाल मंदिर भरतीपुर जबलपुर, 22 मार्च रविवार ब्रह्माकुमारी साध्वी बहन मीना द्वारा आध्यात्मिक सत्संग का कार्यक्रम शाम 5 से 7 श्री झूलेलाल मंदिर में रखा गया है। 24 मार्च मंगलवार सिंधियत नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे मानस भवन मैं आयोजित किया गया है 25 मार्च शनिवार अष्टमी का हवन पूजन रात्रि 8 बजे झूलेलाल मंदिर में रखा गया है समिति की ओर से उद्धव दास परवानी, दिलीप तलरेजा,माधवदास कुंदवानी, रामचंद्र आहूजा, रमेश आहूजा, लख्मीचंद खेमानी, त्रिलोक चंद वासवानी, राजकुमार कंधारी, तुकाराम चंदवानी, धर्मेंद्र मंगलानी,बसंत जैसवानी,अनिल रोहरा,कैलाश वासवानी आदि ने सभी कार्यक्रमों उपस्थिति की अपील की हैं। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026/ 01.16