11-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोसलपुर थानान्तर्गत गांधी ग्राम बुढ़ागर में अपने शराबी पति की हरकतों से तंग आकर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। कल उसका पति शराब पीकर मायके पहुंचा और उसने पत्नी के साथ विवाद करते हुए उस पर चावल का गर्म माढ़ उड़ेल दिया घटना में महिला जलने से घायल हो गयी। तभी शोर मचने में महिला की मां और भाई के आने पर आरोपी पति ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि गांधी ग्राम बुढ़ागर निवासी श्रीमती प्रीति भूमिया की शादी दस बारह वर्ष पूर्व बहोरी बंद कटनी निवासी मनोज भूमिया के साथ हुई थी। मनोज शादी के बाद से ही शराब पीकर प्रीति के साथ मारपीट करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर गत तीन-चार माह से अपने बच्चों को लेकर मायके बुढ़ागर गोसलपुर आ गयी थी। कल सुबह लगभग सात बजे जब प्रीति घर में चावल पका रही थी तभी उसका पति मनोज भूमिया शराब के नशे में धुत होकर आया और अपनी पत्नी प्रीति से विवाद करने लगा। इस दौरान प्रीति के तलाक लेने की बात को लेकर वह भड़क गया और उसने खौलता हुआ माढ़ अपनी पत्नी पर उड़ेल दिया। घटना में प्रीति जलने से घायल हो गई।