बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा : लोगों से कीइ बातचीत जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त ने अपने प्रात:कालीन भ्रमण के दौरान बुधवार को शहर के दादा ठनठनपाल वार्ड का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई के अलावा सड़क बत्ती, पानी और नाले नालियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर को स्वच्छता में अव्वल स्थान दिलाने लगातार प्रयासरत निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार बुधवार को सुबह सुबह शहर की सडकों पर निकल पडे। इस दौरान वे दादा ठनठन पाल वार्ड के गली कूचों में पहुंचे और यहां उन्होंने बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा वार्ड वासियों से बातचीत कर साफ सफाई सहित अन्य सुवधाअं की जानकारी ली और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश मौके पर ही दिए। श्री अहिरवार ने सफाई के अलावा कचरा संग्रहण, गर्मी में लोगों को पीने के पानी की उपलब्धता, व प्रकाश व्यवस्था की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निदेश जारी किए।