11-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर के चार प्रमुख मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। # इन सड़कों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति - सुनालिया ब्रिज से पावर हॉउस रोड फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख - पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख - जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख - घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख - कैबिनेट मंत्री देवांगन के सशक्त नेतृत्व का कोरबा नगर वासियों को मिल रहा है लाभ कोरबा (ईएमएस) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व का कोरबा नगर वासियों को निरंतर लाभ मिल रहा है। विगत डेढ़ महीने के भीतर लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति राज्य शासन से नगर निगम कोरबा को मिल रही है। इसके पूर्व सीएसईबी चौक से कोसाबाडी तक गौरव पथ हेतु 36 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई। रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण की स्वीकृति, अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 15 विभिन्न विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा की ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है। विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे है। 11 मार्च / मित्तल