क्षेत्रीय
11-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | एमएलबी कालेज और हजीरा स्थित जेसी मिल्स के मैदान पर 15 मार्च से फुटबाल का रोमांच देखने को मिलेगा। यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट अंडर-15 (2012-12-15) और अंडर-18 (2009-10-11) आयु वर्ग में होगी। भाग लेने के लिए टीमों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विजेता-उपविजेता टीमों के अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कई आकर्षक इनाम मिलेंगे। टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर जिले की दोनों वर्ग में टीमें बनाई जाएंगी जिन्हें 7 से 9 मई तक गोवा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इच्छुक टीमें टूर्नामेंट स्थल पर शाम पांच से सात बजे तक संपर्क कर सकती हैं।