क्षेत्रीय
11-Mar-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मूलभूत (बेसिक) प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के लिए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में 13 मार्च, शुक्रवार को टाउनहॉल मुरैना में ’’विपणन एवं उद्यमिता मार्गदर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला’’ आयोजन जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पंचायत श्री जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को उद्यमिता के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म जैसे मीशों एवं अन्य ई-कामर्श माध्यमों से विपणन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। बैकिंग सहयोग एवं ऋण प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, जिसमें उनकी आयवृद्धि एवं स्व-रोजगार सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित किया जा सके, ताकि योजना के हितग्राही विपणन एवं उद्यमिता मार्गदर्शन कार्यशाला का लाभ प्राप्त कर सके।