सायबर ठगी का अनोखा मामला - पीड़ित के पास न एटीएम है और का ना ही फोन पे भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के शाहजहानबाद थाना में सायबर जालसाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहॉ एक व्यक्ति के एकाउंट से ठगोरो ने लाखो की रकम उड़ा दी। लेकिन न तो फरियादी एटीएम का इस्तेमाल करता और ना ही फोन पे य अन्य कोई एप चलाता है। इतना ही नहीं उसके पास कोई लिंक भी नहीं आया और खाते से 3 लाख 17 हजार की रकम निकल गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अशोक कॉलोनी में रहने वाले साद उल्ला खान ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह वल्लभ भवन से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनकी पेंशन एसबीआई के एकांउट में आती है। वह बैंक के एटीएम का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं, और ना कोई फोन पर एप चलाते हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके एकांउट से 3.17 लाख रुपए निकल गये इसकी जानकारी उन्हें मैसेज आने पर मिली। जालसाजी की घटना करीब एक साल पुरानी है। आवेदन की लंबी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईटार दर्ज की है। पुलिस ने फरियादी के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी तलब की है। जिससे यह सामने आ सकेगा की निकाली उड़ाई गई रकम किन खातो में जमा कराई गई, या कहॉ पहुचांई गई है। जॉच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। जुनेद / 11 मार्च