11-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार अल सुबह रेड डालते हुए सर्चिंग शुरु की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ छापा मारकर छानबीन शुरू की। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह से ही दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारी कारोबारी से जुड़े कागजात, बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल करते हुए कई महत्वपूर्ण कागजातो को जप्त किया हैं। टीम पूरे मामले में आय और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भी दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित दो ठिकानों पर छापा मार चुका है। उस कार्रवाई में टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें मिली थीं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जुनेद / 11 मार्च