क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ की जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्यवाही जल्द करेंगे। इसके साथ ही संपत्ति की उपयोगिता बढ़ाई जाएगी। इससे आर्थिक स्तर पर मजबूती प्राप्त होने की पूरी संभावना भी है। कोरबा प्रवास पर सामाजिक कार्यक्रम मे हिस्सा लेने पहुंचे डॉ. सलीम राज का अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वे इफ्तार पार्टी मे शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि छत्तीसगढ़ मे अनेक स्थानों पर वक्फ की जमीन पर अतिक्रमण है, उन्होंने कहा की हम इस अतिक्रमण को रोकेंगे। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार अल्पसंख्यक के विकास के लिए काम कर रही है। उनका कहना था कि अमेरिका और इजराइल के द्वारा इरान पर जो कुछ किया गया, उसके कारण युद्ध की स्थिति निर्मित हुई। 11 मार्च / मित्तल