क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) इसी माह 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई, इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी मौजूद रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि इस परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो दिनों में कुल चार पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक पाली में 1920 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि चार केंद्रो पर प्रति पाली 240 छात्र, जबकि एम0जी0 बालिका इंटर कॉलेज और एम.जी. बालिका पी.जी. कॉलेज में प्रति पाली 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, निर्धारित परीक्षा केंद्रों के नाम एम.जी. बालिका इंटर कॉलेज, एम0जी0 बालिका पी0जी0 कॉलेज, सी0एल0 जैन डिग्री कॉलेज, एस0आर0के0 डिग्री कॉलेज, दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जिलाधिकारी ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नलिखित कई निर्देश जारी किए हैं, परीक्षार्थी की पहचान सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी मुन्ना भाई या फर्जी अभ्यर्थी किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा न दे सके, परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले मुख्य गेट अनिवार्य रूप से बंद कर दिया जाए, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक क्लासरूम में दीवार घड़ी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, साथ ही साथ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक सेन्टर पर क्लॉर्क रूम अवश्य होना चाहिए, परीक्षा कक्ष में मोबाइल स्मार्ट वॉच या किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा, पानी पिलाने या अन्य सहायक स्टाफ की संख्या सीमित रखी जाए, प्रत्येक केंद्र पर आपातकालीन स्थिति के लिए डॉ. की टीम तैनात कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है की सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें, ड्यूटी में किसी प्रकार की शीथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी, अंत में जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है, सभी केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो परंतु नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। ईएमएस