क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


- विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आर जी कॉलेज का वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न नवीन सभागार लोकार्पित ग्वालियर ( ईएमएस ) | विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि शिक्षा का जीवन में उतना ही महत्व है जितना मनुष्य के शरीर में रीढ़ की हड्डी का होता है। श्री तोमर बुधवार 11 मार्च को के आर जी कॉलेज में वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने केआरजी कॉलेज में नव निर्मित सभागार का लोकार्पण भी किया। इस समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्व विद्यालय श्रीमती स्मृति सहस्त्रबुद्धे, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना संचान सहित जन प्रतिनिधि, पूर्व प्राचार्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थी। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केआरजी कॉलेज ग्वालियर-चंबल अंचल का ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का अव्वल कॉलेज है। यहां की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश ओर प्रदेशों की सरकार ने भी महिला शिक्षा के लिए अनेक सार्थक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई शिक्षा नीति दी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने छात्राओं से कहा कि जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन हमें अपनी संस्कृति,अध्यात्म पर भी गर्व करना चाहिए। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश का अमृत काल में वर्ष 2047 युवाओं के हाथ में होगा। महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन भी किया। - पुरस्कार वितरण समारोह विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं अतिथियों ने महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मान भी किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।