11-Mar-2026
...


भगवान बेरीसाल दादा मंदिर मुख्य मार्ग की सी सी सड़क निर्माण मे ही सचिव सरपंच ने किया गुणबत्ताहीन कार्य कर खुला भ्रष्टाचार - ग्राम पंचायत बेलढाना पर मेहरवान देवरी जनपद पंचायत के अधिकारी देवरी/सागर जबलपुर (ईएमएस)। सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेलढ़ाना जो वर्तमान समय में भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े चर्चाओं में है जहा पर पूरी ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य खुलेआम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं और देवरी जनपद पंचायत के अधिकारी इस पंचायत पर बड़े मेहरबान नजर भी आ रहे है कभी ना पंचायत के निर्माण कार्यों का निरिक्षण करते है ना ही कभी इस पंचायत की अनियमितताओ पर कोई कार्यवाही सम्बंधित कदम उठाते है ऐसा ताजा मामला एक और देखने मिला जो कुछ ही समय पहले का मामला है जहां पर ग्राम पंचायत बेलढ़ाना के ही मुख्य मंदिर भगवान बेरीसाल दादा मंदिर जो की पुरे ग्राम पंचायत के लोगों का आस्था का केंद्र है जहा पर मंदिर से लेकर करीब 300 मीटर दूरी तक सीसी सड़क का निर्माण पंचायत द्वारा कराया गयाहै जिसमें सीसी सड़क की मोटाई मात्र दो-तीन इंच रखी गई है वही सड़क निर्माण में रेत की जगह धूल भरी डस्त का उपयोग किया गया ना ही सड़क निर्माण में बाइब्रेटर चलाया गया ना ही पॉलिथीन डाली गईं ना ही थर्माकोल का उपयोग किया गया पूरे सड़क निर्माण कार्य में ऐसा प्रति नजर आया जैसे सचिव सरपंच से लेकर जनपद के अधिकारियों तक की मिली भगत से यह निर्माण कार्य गुणबत्ताहीन किया गया हो निर्माण कार्य के दौरान ना कोई अधिकारी सब इंजिनियर निरीक्षण करने पहुंचे ना ही गुणवत्ताहीन कार्य होने के बाद कोई कार्रवाई की गई है वही एक ओर मामला है जो ग्राम पंचायत में गुड्डन के मकान से लेकर हल्लू के मकान तक जहाँ पर वर्तमान मे कीचड़ ग्रस्त रास्ता है वहा पर करीव 200 -250मीटर पक्की सी सी सड़क बनाई जानी थी जिसका निर्माण कार्य आज दिनांक तक नहीं किया गया जबकि उस सड़क निर्माण कार्य की राशि का आहरण भुगतान करीब 5-6 माह पहले हो चुका वहीं पंचायत में श्मशान घाट निर्माण कार्य में भी खुलेआम गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है इस पंचायत का तो हाल अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हो रहा है जहा ग्राम पंचायत बेलढ़ाना मे देखने बाला भी कोई अधिकारी नजर नहींआ रहा है इस पंचायत मे यह आलम होने के बाद भी देवरी जनपद पंचायत के अधिकारियों का इस पंचायत की अनियमितताओ की ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है l क्या इससे यह स्पष्ट होता है कि जनपद पंचायत के अधिकारियों की मिली भगत से यह सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन चल रहे हैं l क्या इन अधिकारियो की कृपा पात्र से निर्माण कार्य के पहले ही शासन की राशि का आहरण करके उसका दुरुपयोग किया जाता है l अब देखना है कि जनपद ब जिला पंचायत प्रशासन के अधिकारी इस पूरे भ्रष्टाचार मामलो में क्या कदम उठाते हैंl इनका कहना है - कल दिन गुरुवार को दोनों जगह के सड़क निर्माण कार्य की जाँच कराई जायेगी यदि लापरवाही होंगी तो निश्चित ही कड़ी कार्यवाही की जायेगी l मनीषा चतुर्बेदी सीईओ जनपद पंचायत देवरी निखिल सोधिया/ईएमएस/11/03/2026