राज्य
11-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों की कैंटीन के मैनेजर ने बताया कि कई जगह प्रयास किया लेकिन गैस नहीं मिली। कब तक सिलेंडर आएगी इसका कुछ पता नहीं। दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों की कैंटीन में 11 मार्च गैस सिलेंडर की कमी की वजह से मेन कोर्स का खाना नहीं बन पाया। कैंटीन प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनके पास एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए आज मेन कोर्स परोसा नहीं जा सकेगा। कैंटीन की ओर से कहा गया है कि अभी यह भी साफ नहीं है कि गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी। जैसे ही एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होंगे, मेन कोर्स की तैयारी फिर से शुरू कर दी जाएगी। इस वजह से आज कैंटीन में आने वाले वकीलों और अन्य लोगों को मेन कोर्स के बिना ही काम चलाना पड़ेगा। कैंटीन प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि गैस सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी, जिसके बाद खाने की पूरी व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों की कैंटीन के मैनेजर मोहर सिंह ने कहा गैस नहीं आई तो हमने आइटम बंद कर दिया है। लंच का जो आइटम था उसे बंद कर दिया है। ब्रेक फास्ट चल रहा है। लंच में दाल-चावल, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, छोले-चावल, चिकेन, बिरयानी ये सब बंद कर दिया है। आगे से गैस नहीं आ रही है। हमने काफी जगह कोशिश की लेकिन गैस नहीं आया। कब तक सिलेंडर आने की उम्मीद है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कोई पता नहीं है। करीब हजार की संख्या में रोजाना वकील यहां लंच करते थे। अभी हम पनीर सलाद, चिकेन सलाद, सैंडविच ये चीजें दे रहे हैं। जो बिना गैस के बनने वाली चीजें हैं वो परोसी जा रही हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/11/मार्च /2026