क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। श्रमण संस्कृति के प्रथम तीर्थंकर,कर्म योग के आदि सृष्टा, अक्षर एवं अंक विद्या के आदि विधाता, मुक्ति पंथ के संस्थापक भगवान श्री आदिनाथ जी (श्री ऋषभदेव जी) के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव तीर्थंकर दिवस पर आज 12 मार्च को प्रातः 8 बजे दरहाई स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव समिति संयोजक विजय चौधरी एवं लायन नरेन्द्र जैन ने दी। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री 108 निर्दोष सागर, मुनि निर्लोभ सागर एवं मुनि श्री 108 निरुपम सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में विशाल शोभायात्रा आयोजित की गई है। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन (चौधरी) मंदिर का मनोहारी रजत रथ एवं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बरियावाला मंदिर हनुमानताल,श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर संगम कालोनी की रजत पालकी पर विराजमान भगवान श्री आदिनाथ की वीतरागता का संदेश देती प्रतिमा सम्पूर्ण शोभायात्रा मार्ग पर धर्म प्रभावना करेगी। आयोजक डॉ. ऋषभ चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा दरहाई चौक से प्रारंभ होकर फूटाताल , खटीक मोहल्ला, सराफा, कमानिया गेट, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, नार्मल स्कूल रोड, लार्डगंज थाना, बड़ा फुहारा, खोवा मंडी, कोतवाली होते हुए दरहाई स्थित मंदिर में सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर प्रांगण में भगवान आदिनाथ जी का अभिषेक पूजन समारोह सम्पन होगा। शोभायात्रा संयोजक राकेश दाऊ, पं.अशोक दानी, सुबोध कामरेड, अनुराग गढ़ावाल, अखिलेश जैन, मनीष जैन, विकास चौधरी, महेश जैन, संजय सेठ, राजू डेवढ़िया, रवि चौधरी, सतीश जैन नेता, राजेश भारिल्ल,जय कुमार, वैभव चौधरी, दिनेश जैन, विवेक चौधरी आदि ने इस महापुण्यमयी धार्मिक अनुष्ठान सम्मिलित होने की अपील की है। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026/ 04.17