क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा भोपाल में 26-28 फरवरी, 2026 को आयोजित 41वें यंग साइंटिस्ट अवार्ड कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान (फार्म मशीनरी एवं पावर) विषय में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की शोधार्थी शालिनी चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार (25 हजार) प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना पीएच.डी. शोध कार्य डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया। इसी प्रतियोगिता में मुस्कान जैन (एम.टेक., पोस्ट-हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग) को द्वितीय पुरस्कार (20 हजार) प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. प्रीति जैन के निर्देशन में किया। डॉ. स्तुति शर्मा (सहायक प्राध्यापक) के निर्देशन में जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग की शोधार्थी डॉ. आयुषी सोनी ने उत्कृष्ट शोध कार्य प्रस्तुत करते हुए 15 हजार का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की डॉ. निशी मिश्रा को डॉ. शरद तिवारी के मार्गदर्शन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कौतू, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार (सहायक प्राध्यापक, प्लांट पैथोलॉजी) तथा डॉ. आर. शिव रामकृष्णन (सहायक प्राध्यापक, प्लांट फिजियोलॉजी) ने सभी शोधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026/ 04.19